फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के भाई के घर चोरी में प्रधान का पति गिरफ्तार

Mon, 09 Jul 2018 11:39 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के चचेरे भाई के घर हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में चोरों के सरगना प्रधानपति के साथ उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर गलाने वाले सराफ को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के चचेरे भाई सुरेश सिंह के घर विगत 19 मई को लाखों की चोरी हो गई थी। घटना की छानबीन के लिए पूरा पुलिस अमला जुट गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महेशगंज थानाध्यक्ष और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में  रविवार की शाम आजाद नगर से पुलिस ने तीन चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में चोरों के गैंग का सरगना प्रधानपति पंचलाल वर्मा पुत्र देवादीन वर्मा निवासी पूरे रहमन मेढ़ावा थाना लालगंज है।

उसके साथ बच्चा शुक्ला उर्फ पूर्णेंद्र शुक्ला पुत्र कमलेशचंद्र शुक्ला निवासी बेल्हाकान का पुरवा लालगंज और जियालालवर्मा पुत्र रामप्यारे निवाधी धर्मराज कुलयी बाबूगंज लालगंज को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो तमंचे, पांच कारतूस व 12 हजार 100 रुपये मिले। पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने सुरेश सिंह के घर में पीछे के रास्ते बांस के सहारे छत पर पहुंचकर कमरों से जेवरात व नकदी चुराई थी। प्रधानपति पंचलाल की निशानदेही पर लालगंज अझारा के रहने वाले सराफ रमाशंकर कौशल उर्फ लल्लू पुत्र छोटेलाल के पास से गलाए हुए आभूषण बरामद कि ए। पुलिस ने चारों के खिलाफ महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला, एएसपी पूर्वी पूर्णेंदू सिंह, सीओ पट्टी जीडी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें