फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा

Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मचारी व बस में लूटपाट करने के इनामी बदमाशों को स्वाट टीम व महेशगंज पुलिस ने लालापुर नहर पुल के पास मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पास से नाइन एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल व लूटे गए रुपये बरामद हुए। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि  कई वर्षो से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मौका पाकर लूटने के अलावा छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश संजीव मिश्रा उर्फ संजू पुत्र राजकपूर निवासी जियावन का पुरवा महेशगंज को 26 अगस्त की रात लालापुर नहर पुल से होकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची स्वाट टीम और महेशगंज पुलिस ने उसे रोका तो वह गोलियां चलाते हुए भागने लगा। हालांकि घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल, कारतूस व खोखा संग लूट के 17 हजार 110 रुपये बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि संजीव के ऊपर 22 मुकमदे दर्ज हैं। संजीव ने अपने साले दीपक पांडेय के साथ मिलकर दयाराम स्कूल परियावां के पास बस रुकवाकर पेट्रोल पंप से रुपया ले जा रहे पेट्रोलपंप कर्मी से एक लाख 85 हजार रुपये लूटे थे। दीपक ने बस चालक के सिर पर तमंचा सटाकर बस रुकवाई थी। इसके अलावा जून 2017 में कुशहा व राजापुर के बीच पेट्रोल पंपकर्मी को दीपक पांडेय व तौसिम पुत्र लियाकत निवासी बेलाही थाना महेशगंज व एक अन्य के साथ मिलकर 1 लाख 70 हजार रुपये लूटा था। उसे धमकाने के लिए फायर भी किया था। लूटे गए रुपये में काफी खर्च हो गए। लालगंज में अक्तूबर 2016 में रात के समय भगौतीगंज व पंडित का पुरवा के बीच बस रोककर लूटपाट की थी। इस घटना में दीपक व चंचल के साथ घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में दीपक ने जमानत करा लिया था। संजीव फरार चल रहा था। इस मौके पर सीओ सिटी राम आशीष यादव व ट्रेनी सीओ रवि प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें