पत्नी से विवाद करके पति ने आंगन में जाली से फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि इस मामले में परिजनों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। सुबह परिजन उठे तो फांसी पर उसे लटका देख चीखने लगे। चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाहनगर गांव निवासी गया प्रसाद पटेल (40) पुत्र इंद्रपाल का शनिवार को उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बाद में परिजनों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। रात में सब सोने चले गए तो वह आंगन की जाली से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह लोगों की नींद खुली तो वह चीखने लगे। उसके पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्र्टम के लिए भेज दिया। उसके तीन बच्चे भी है। उसकी मौत से घर में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसकी पत्नी सहित बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।