फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाने में चली गई 175 जानें

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
नवंबर में यातायात विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन सड़क हादसों में होने वाली मौतें उसकी सक्रियता की पोल खोल रही हैं। बीते एक साल के भीतर कुल 320 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा बैठे। इसमें 175 लोगों की मौत बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इन लोगों की मौत की वजह हेड इंजरी ही सामने आई।
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसों के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बगैर हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग की जा रही है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी 2016 से अब तक सड़क हादसों में घायल कुल 1879 लोगों को भर्ती किया गया। इनमें से 320 लोगों की मौत हो गई।
गौर करने वाली बात यह है कि 175 लोग बगैर हेलमेट तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते समय जान गंवा बैठे। हेलमेट न लगाने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पोस्टर्माटम के दौरान भी हेड इंजरी की बात सामने आई। जिले में सिर्फ अक्तूबर माह में ही 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 14 हेड इंजरी के कारण काल के गाल में समा गए। एसपी माधव प्रसाद वर्मा कहते हैं पुलिस कार्रवाई करती है। मगर जब तक लोगों में जागरूकता नहीं आएगी तब तक वे हेलमेट नहीं लगाएंगे। हेलमेट लगाना
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें