फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद हत्याकर जलाया था शव

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देल्हूपुर गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियाें के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर में बीते तीस अक्तूबर को संदिग्ध हालत में मिले 16 वर्षीय किशोरी के शव का गांव के कुछ लोगाें ने अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के दिन ही लोगाें ने पुलिस को सूचना देकर किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।  घटना के तीन दिन बाद जानकारी होने पर किशोरी का पिता परदेश से घर पहुंचे। उन्होंने गांववालोें से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसकी दिव्यांग पत्नी को बरगला कर शव को जला दिया और पुलिस के आने पर अधजली लाश को सई नदी में फेंक दिया। उसको बताया गया कि किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इसकी जानकारी पिता को हुई तो उसने गांव के वीरेंद्र गौड़, उमेश, सुभाष, दीपक व सोहन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलापु दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें