फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र का पर्चा आउट होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर पेपर का पैकेट खुलने के डेढ़ घंटे पहले ही हल प्रश्नपत्र की प्रतियां बाजार में बिकने लगी थीं। डीआईओएस ने सांगीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को लालगंज इलाके में नकल माफिया ने जिला प्रशासन के नकलविहीन परीक्षा के  दावे को तार-तार कर दिया। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पर्चा आउट कर दिया। दूसरी पाली में दो बजे से होने वाली परीक्षा का हल प्रश्नपत्र साढ़े बारह बजे सांगीपुर बाजार में बिकने लगा।
विज्ञापन


इसकी खबर आम लोगों को मिली तो एक व्यक्ति ने हल कापी एसडीएम लालगंज के पास पहुंचा दी। लालगंज एसडीएम वाईबी सिंह ने डीआईओएस को फोन कर अविलंब जांच करने को कहा। इधर एसडीएम लालगंज ने शंका के आधार पर सांगीपुर इलाके के चंद्रशेखर मिश्र इंटर कॉलेज लखनपुरसूर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में पेपर खुलवाया। लालगंज एसडीएम और डीआईओएस की डाक बंगले में घंटे भर चली जांच के बाद यह पता चला कि हल प्रश्नपत्र की प्रतियां प्रश्नपत्र कोड 322 (टीवी) से मेल खा रही थीं। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने सांगीपुर थाने में अनुचित साधनों के निवारण अधिनियम 1998 के  तहत मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईओएस ने बताया कि कितने केंद्रों पर इस कोड पेपर गया है उन्हें जानकारी नहीं है। इसलिए जिलेभर की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें