फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकबुक चुराकर रुपये निकालने पहुंच गया बैंक

Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
जोगापुर नलकूप विभाग के कर्मचारी के बाइक की डिक्की तोड़कर चेकबुक व पासबुक उड़ाने वाले शातिर चोर रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे। हस्ताक्षर में अंतर देख बैंककर्मियों को शक हुआ तो दोनों भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चांदपुर रंगौली निवासी रमेशचंद्र नलकूप विभाग में कर्मचारी है। गुरुवार को वह कार्यालय आया था। उसने अपने बाइक की डिक्की में बैग रखा था जिसमें चेकबुक और पासबुक थी। इस बीच कार्यालय में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का नाती अमित श्रीवास्तव व उसके साथी नवनीत ने डिक्की का ताला तोड़कर बैग में रखी चेकबुक व पासबुक निकाल ली। कुछ ही देर बाद दोनों ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा पहुंच गए। वहां चेक से 31 हजार रुपये निकालने के लिए कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी को दिया। हस्ताक्षर का मिलान करने के दौरान बैंककर्मी को शंका हुई। दरअसल रमेश हस्ताक्षर हिन्दी में करते हैं और अमित ने अंग्रेजी में दस्तखत किया था। बैंक कर्मचारी ने दोनों को भीतर बुलाया तो वे भागने लगे। शोर मचाने पर सुरक्षा गार्ड पीआरडी जवान आबिद अली ने आरोपी अमित को जिला अस्पताल से धर दबोचा। जबकि नवनीत भागने में सफल रहा। लोगों ने अमित की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में रमेश ने पुलिस को घटना की बाबत तहरीर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें