फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
क्षेत्र के कौड़ियाडीह गांव में गुरुवार रात छप्पर में सो रहे वृद्ध को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला। जाते-जाते हमलावर घर में रखा नगदी, सामान और मोबाइल भी लूट ले गए। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही दलबल के साथ एसपी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के कौड़ियाडीह गांव निवासी रमेशचन्द्र शुक्ल (70) घर पर अकेले रहते थे। उनके पुत्र अल्प नारायण शुक्ल संागीपुर इलाके के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह परिवार के साथ संग्रामगढ़ के नेवढ़िया गांव में रहते हैं। गुरुवार की रात रमेशचन्द्र शुक्ल कमरे में ताला बंद करके सामने बने छप्पर में सो रहे थे। देर रात पहुंचे बदमाशों ने लाठी-डंडे व लोहे की सरिया से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद मकान का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए और बॉक्स में रखी नगदी, सामान के साथ मोबाइल उठा ले गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक रमेश नहीं उठे तो गांव के लोग उनके पास पहुंच गए। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी।  गांव के लोगों ने शिक्षक अल्पनारायण को इसकी सूचना दी। पिता की हत्या की खबर सुनते ही परिवार के साथ अल्पनारायण गांव पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी को जानकारी दी। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी माधव प्रसाद वर्मा ने घटना के बारे में छानबीन की। बेटे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व डकैती का मुकदमा दर्ज करा लिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय और स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

भागते समय बदमाशों का छूट गया चप्पलः लालगंज कोतवाली के कौड़ियाडीह गांव निवासी रमेश चन्द्र शुक्ल की हत्या करने के बाद लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों में से एक का चप्पल छूट गया। इसी के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस घटना में गांव के किसी व्यक्ति के भी शामिल होने का अंदेशा जता रही है। पुलिस अधीक्षक ने कौड़ियाडीह गांव निवासी रमेश चन्द्र शुक्ल के हत्यारों तक पहुंचने के लिए इलाहाबाद से खोजी कुत्ता बुलवाया। शुक्रवार दोपहर बाद आया खोजी कुत्ता पड़ोस गांव बाबा का पुरवा तक गया और यहीं पर रुक गया। रमेशचन्द्र का मोबाइल गायब है। पुलिस ने उसके नंबर को  सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें