चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में एक वृद्ध शनिवार को बुरी तरह घायल हो गया। जीआरपी ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला निवासी मोहम्मद आरिफ (60) शनिवार को अंबाला जाने के लिए पंजाब मेल पकड़ने के लिए आया था। स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद यात्रियों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना भेज दी।