चुनाव में चल रहे उड़ाका दल ने पट्टी नाले के पुल के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से एक लाख उनहत्तर हजार पांच सौ रुपये कैश बरामद किया। यह रुपये आमापुर बाजार के एक व्यापारी के थे। ब्यौरा न देने पर पुलिस ने पर्यवेक्षक को सूचना देने के साथ रकम जप्त कर ली।
चुनाव में उम्मीदवारों की गतिविधयों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने उडनदस्ता टीम की तैनाती कर रखी है। शनिवार दोपहर में पट्टी नाले के पुल पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेंकिग के दौरान एक बोलेरो में पुलिस को एक लाख 69 हजार की रकम मिली। गाड़ी आसपुर देवसरा के न्यू गंगा बिल्डिंग मैटेरियल व सरिया विक्रेता प्रिंस गुप्ता चला रहा था। पुलिस की पूछताछ में उसने रुपये बकाएदारों से वसूली होने की बात कही, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर उडनदस्ते के मजिस्ट्रेट वीपी पांडेय व राजवीर सिंह तथा पट्टी कोतवाली के दरोगा ने रकम जब्त कर ली। सूचना चुनाव आयोग के प्रेक्षक को देने के बाद रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए गए। वाहनों की चेकिंग के दौरान जप्त की गई इस रकम को लेकर हडक़म्प मचा रहा।