फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दुकानदाराें को लूटा

Tue, 02 Dec 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका बाजार स्थित मां चंडिका देवी धाम से घर जा रहे दो दुकानदाराें को मारपीट कर असलहाधारी सात बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश 30 हजार रुपये और हजारों का सामान ले गए।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर गांव निवासी मुरलीधर उमरवैश्य और राजेश उमरवैश्य मेले में दुकानें लगाते हैं। वे शाम को दुकानदारी के बाद बचा सामान लेकर लौट रहे थे। अधारपुर गांव के पास असलहे लेकर खडे़ सात लोगाें ने उन्हें रोक लिया। लोगों ने दोेनों व्यापारियों को मारपीट कर लूट लिया। मुरलीधर के पास 25 हजार और राजेश के पास 5 हजार रुपये थे। बदमाश उनका सामान भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दुकानदाराें ने पुलिस को सूचना दी लेकिन देर शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें