फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नकली कीटनाशक दवा बरामद

Wed, 21 Mar 2018 12:06 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की नकली कीटनाशक दवा चौक घंटाघर से बरामद करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग भाग निकले। तलाशी के दौरान चार गत्तों में 530 शीशी कीटनाशक दवा व 214 खाली शीशियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बिहार के मधुबनी जनपद के खजौली निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र रामऔतार एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रमुख जांचकर्ता है। उसने सोमवार की रात कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि चौक घंटाघर ठठेरी बाजार निवासी अंकित केसरवानी पुत्र स्व. जीतलाल केसरवानी उसकी कंपनी की डुपाउंड/कोराजेन नाम से नकली दवा बनाकर बेचता है। सोमवार रात मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी दलबल के साथ जा आरोपी के यहां जा धमके।

पुलिस को देखते ही दो युवक भाग निकले। पुलिस ने अंकित केसरवानी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 गत्तों में कंपनी की नकली कीटनाशक दवा बरामद हुई। जिसमे 530 शीशी पैक और 214 खाली शीशी मिली। कंपनी का लेबल भी मिला। कीटनाशक दवा नकली तैयार की गई  थी। पुलिस ने चंद्रशेखर की तहरीर पर अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी पैक सीसी 60 एमएल की थी। जिस पर 990 रुपये दाम लिखा हुआ था। नगर कोतवाल ने बताया कि अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद कीटनाशक दवा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


मादक पदार्थ पकड़ने की रही अफवाह
चौक घंटाघर के पास सोमवार की देर रात करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ पकड़ने की अफवाह उड़ी। भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस रात में ही ऐसा कुछ भी बरामद होने से इनकार कर रही थी। मंगलवार को दिन में भी इसे लेकर चर्चा होती रही।


अंकित खुद को बताता रहा बेकसूर
चौक ठठेरी बाजार निवासी अंकित केसरवानी खुद को निर्दोष बताता रहा। उसकी मानें तो दो लोग आए और गत्ता दुकान पर रखकर चले गए। तभी पुलिस पहुंची और उसे पकड़ ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें