फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट से मारकर ट्रेन चालक को लूटा

Mon, 12 Mar 2018 11:10 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे की बट से मारकर कैबिनेट मंत्री के भतीेजे लोको पॉयलट को बदमाशों ने लूट लिया। घटना रविवार रात प्रतापगढ़ स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की, लेकिन पुलिस ने अपना क्षेत्र न होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भतीजा राजेश्वर मौर्य सहायक लोको पॉयलट है। रविवार की रात लखनऊ से चलकर बनारस जाने वाली टूवीपीएल पैसेंजर ट्रेन लेकर प्रतापगढ़ पहुंचा। ड्यूटी खत्म होने के कारण वह इंजन से उतरकर प्लेटफार्म पर बने शौचालय में लघुशंका के लिए जा रहा था। आरोप है कि तभी वहां खड़े दो बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद फोन और दस हजार नगदी छीनकर भाग निकले। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकले। पीड़ित ने जीआरपी थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में चालक का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।

प्लेटफार्म पर लूट के बाद सहमे चालक
भीड़भाड़ वाले स्थान एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन चालक के साथ हुई लूट की घटना से अन्य चालक सहम गए हैं। वह रात में स्टेशन से रनिंगरूम जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। दरअसल पहले फुट ओवरब्रिज के सहारे चालक आसानी से रनिंगरूम पहुंच जाते थे। मगर फुट ओवरब्रिज तोड़ दिए जाने के कारण अब पांच सौ मीटर की दूरी चालकों को तय करनी पड़ रही है। लूट की घटना के बाद वह डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें