फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सडक़ मछलियों के लिए मच गई लूट

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 गुरुवार की सुुबह कटरा चौराहे पर मछलियां लूटने के लिए होड़ मच गई। किसी ने कैरेट में भरा, किसी ने बोरे में भरा। जिन्हें कुछ नहीं दिखा वे आननफानन में अपना शर्ट खोलकर उसी में मछलियां भरने लगे। घंटेभर तक बीच हाईवे पर मछलियों के लोग धक्कामुक्की करते रहे। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोग मानने के लिए नहीं थे। पुलिस एक तरफ से लोगों को भगाती तो दूसरी तरफ से आकर लोग मछलियां बटोरने लगते। ग्रामीण तब तक नहीं माने जब तक मछलियां खत्म नहीं हो गईं।
विज्ञापन


दरअसल कटरा चौराहे पर सुबह मछलियों से भरे ट्रक के चालक ने एक स्कूली वैन को बचाने के चक्कर में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक के पीछे बंधी पालीथिन फट गई और करीब बीस क्विंटल मछलियां सड़क पर बिखर गईं। यह देखते ही आसपास मौजूद लोग मछलियों के लिए टूट पड़े।

जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर कटरा चौराहे के पास गुरुवार की सुबह सात बजे कलकत्ता से रायबरेली (सलवन) मछली लादकर जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने एक स्कूली वैन को बचाने में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। तेजी से ब्रेक लगाने के कारण ट्रक के पीछे बांधी गई पॉलीथिन फट गई। इससे लगभग 20 क्विंटल मछलियां सड़क पर गिर गई। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रक को किनारे लगा दिया। वह अभी सोच ही रहा था कि आसपास मौजूद लोग टूट पड़े। खबर फैलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने को लेकर मारामारी शुरू हो गई। कोई कैरेट लेकर दौड़ा तो कोई बोरा लेकर। जिसे कुछ नहीं मिला उसने आननफानन में अपनी शर्ट खोली और उसी में मछलियां भरने लगा।
विज्ञापन


मौका देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने भी हाथ साफ किया। बीच लोगों की लूटपाट देख बड़े वाहनों के चक्के थम गए। ट्रक चालक मना करता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। इस पर उसने फोनकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस डंडा लेकर दौड़ाती रही, मगर लोग मछली समेटने में मस्त रहे। पुलिस एक तरफ लोगों को दौड़ाती तो वे दूसरी तरफ टूट पड़ते। लोग तब तक नहीं माने जब तक मछलियां खत्म नहीं हो गईं।

लग्जरी वाहनों में सवार लोगों ने भी बटोरीं मछलियां
चौराहे पर मछली बीनने के लिए लगी होड़ में लग्जरी वाहन से चलने वाले लोग भी शामिल हो गए। उधर गुजर रहे लोगों ने जब देखा कि बड़ी संख्या में मछलियां फैली हुई हैं, तो सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर मछलियां बटोरने में जुट गए।

नवरात्र के बाद मिलेगा स्वाद
मछली लूटने वाले लोग इस बात से खुश थे कि नवरात्र भी समाप्त हो गया है। ऐसे में मछली खाने में कोई परहेज भी नहीं रहेगा। सप्ताह भर से परहेज करने वाले लोग सुबह-सुबह मछली मिलने से काफी खुश दिखे।

कुछ लोगों ने बेचने के लिए जमा किया स्टाक
ट्रक से छिटककर मछलियों के गिरते ही चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों की जैसे लाटरी खुल गई हो, मछलियों की संख्या अधिक होने से आसपास के अधिकांश लोगों ने बेचने के लिए भी स्टाक जमा कर लिया। देखते ही देखते सड़क से मछलियां गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें