यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली पट्टी क्षेत्र के महदहा इलाके में ट्रक पर भूसा लाद रहा 45 वर्षीय मजदूर 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को आननफानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधई इलाके के वारी कला गांव निवासी मालिक की ट्रक पर महदहा गांव में भूसा लादा जा रहा था। वारी कला गांव निवासी श्यामलाल रजक (45) ट्रक पर भूसा लाद रहा था। ट्रक जहां खड़ा किया गया था उसके ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजरी थी।
भूसा लादते समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह ट्रक से नीचे आ गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। लोग उसे सीएचसी पट्टी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।