कंधई इलाके के धूती गांव निवासी युवक रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। उड़ैयाडीह बाजार में तीन युवकों ने उस पर एटीएम चोर होने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जेब से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए गए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पट्टी में तीन के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
कंधई थाना क्षेत्र के धूती गांव निवासी संतोष पुत्र रामराज रिश्तेदारी में रानीगंज गया था। वापस आते समय उसने अपनी बाइक उड़ैयाडीह बाजार में खड़ी कर दी। इस बीच तीन युवक आए और उसे एटीएम चोर बताकर उसकी तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान उसे धमकाकर आठ हजार नगद रुपये निकाल लिए। इन युवकों के जाने के बाद जब उसने लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि युवक अक्सर दंबगई करते हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।