फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी- देवरानी ने लगाई आग, रेफर

Sat, 07 Mar 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के भींट गांव में लकड़ी के बंटवारे को लेकर हुए जेठानी और देवरानी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। आरोप है कि पुलिस के धमकाने पर एक महिला ने आग लगाई है। गुरुवार रात होलिका लगाने वाले लोग अरुण कुमार का पेड़ काटने लगे। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो लोग भाग निकले। वह लकड़ियों को अपने घर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह बडे़ भाई ओमकारनाथ लकड़ी को लेकर बंटवारे की बात करने लगे। इसी बीच महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। इससे क्षुब्ध होकर विभा (35) पत्नी अरुण कुमार ने घर के भीतर जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


घर के भीतर से धुआं निकलता देख लोग दौड़े और दरवाजे को तोड़कर जलती हुई विभा को बाहर निकालकर आग बुझाई। इलाज केे लिए गौरा सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार की शाम शिकायत पर पहुंची पुलिस ने विभा की जेठानी नीतू (40) पत्नी ओमकारनाथ को अपशब्दों से नवाजा। इससे क्षुब्ध होकर नीतू ने भी कमरे क ो बंद कर अपने को आग के हवाले कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को गौरा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे भी डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ केडी सिंह का कहना है कि विवाद शांत कराने पुलिस गई थी। आरोप सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें