फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सिपाही का हत्यारोपी

Fri, 28 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रानीगंज के सिपाही की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शातिर इरशाद को एसटीएफ व क्राइम ब्रांच ने मिलकर धर दबोचा। एसटीएफ उसे गजेहड़ा जंगल से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, पर अंदरखाने में हल्ला इस बात का है कि पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसकी तलाश में पूरे प्रदेश की पुलिस लगी हुई थी।
विज्ञापन


रानीगंज थाने में तैनात सिपाही राजकुमार सिंह की बुढ़ौरा गांव में 8 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजकुमार के साथ मौजूद उसका साथी राजेंद्र अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला था। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर इरशाद फरार चल रहा था। कई दिनों तक गजेहड़ा जंगल के साथ ही पुरैला गांव में जिले की पुलिस डेरा डाले रही। आरोपी इरशाद की बाइक बरामद हो गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

उसकी तलाश में पूरे प्रदेश की पुलिस के साथ ही एसटीएफ को लगाया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसकी लोकेशन मुंबई में मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ व क्राइम ब्रांच उसे खोजते हुए मुंबई पहुंच गई। आखिरकार कई दिनों की मेहनत के बाद 26 अप्रैल को एसटीएफ ने उसे वसई से धर दबोचा। इसके बाद उसे लेकर वहां से चल पड़ी। एसटीएफ के दरोगा अतुल सिंह ने बताया कि सिपाही के हत्यारोपी शातिर बदमाश इरशाद को मुंबई से नहीं बल्कि मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल से गिरफ्तार किया गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हत्यारोपी के पिता ने लगाई सीएम से गुहार
सिपाही के कातिल शातिर अपराधी इरशाद के पिता हिसाब अली ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को फैक्स भेजकर बेटे के जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आशंका जताई है कि एसटीएफ रास्ते में फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर हत्या कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें