फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के शव को तीन घंटे नोंचते रहे जानवर

Thu, 17 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनहीनता से इंसानियत शर्मसार हो गई। दोनों महकमों की लापरवाही के चलते सीएचसी की बाउंड्री के समीप गोबर के नीचे पड़े नवजात के शव को कई घंटे तक कुत्ते नोंचते रहे। तीन घंटे बाद पुलिस की नींद टूटी तो इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस व अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से लोगों में खासा आक्रोश रहा।
विज्ञापन


लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल के करीब बने दो मकानों के बीच खाली पड़े प्लाट में लोग गोबर व कूड़ा फेंकते हैं। गुरुवार को लगभग 11 बजे लोगों को गोबर के नीचे करीब आठ माह के नवजात का शव पड़े होने की जानकारी हुई। इसकी सूचना लालगंज पुलिस व अस्पताल अधीक्षक को दी गई। हालांकि लापरवाह बनी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर अस्पतालकर्मी भी लौट गए। थोड़ी देर में यहां आवारा कुत्ते पहुंच गए और गोबर के ढेर से शव निकाल कर नोचने लगे। पुलिस के रवैये पर लोग भड़क उठे तो दबाव में नवजात का शव लेकर कर्मचारी अस्पताल चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही एक अस्पताल कर्मी शव फिर गोबर के ढेर में रखकर चला गया। कर्मचारी ने बताया कि अधीक्षक ने पुलिस केस बताकर शव को दोबारा घटना स्थल पर रखने के  लिए कहा है। करीब तीन घंटे बाद लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह साफ नहीं हो सका कि नवजात का शव गोबर ढेर के नीचे कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें