फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठावर में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

Sat, 15 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतू के किठावर गांव में एसपी की अगुवाई में चार घंटे तक चली छापेमारी के बाद शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की 70 पेटियां, दस हजार खाली शीशियां, रैपर और मशीन बरामद की है। यहां अवैध रूप से शराब तैयार कर बेचने के लिए दुकानों पर भेजी जाती थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी पुलिस प्रशासन कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


एसपी शगुन गौतम की अगुवाई में एएसपी पश्विमी और पूर्वी के साथ सीओ, पीएसी और अंतू के साथ कोहड़ौर नगर कोतवाली की पुलिस शुक्रवार को अंतू थाना के किठावर बाजार पहुंच गई। पता चला कि एक जिला पंचायत सदस्य के ईंट-भट्ठे के पास एक मकान में अवैध शराब तैयार की जा रही है। एसपी ने टीम के साथ पहुंचकर छापामारी की। इस दौरान शराब की बोतल पैक करने वाली मशीन के साथ ही भारी मात्रा में केमिकल, 75 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब, 10 हजार खाली शीशियां और रैपर मिले। छापामारी के दौरान अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी भाग निकला। पुलिस ने सेल्समैन सहित दो लोगों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो अवैध फैक्ट्री संचालक अपने मकान के चार कमरों में कारोबार करता था। किसी में शराब बनाकर रखता था तो किसी में पैकिंग मशीन और केमिकल रखता था। एक कमरे में खाली बोतलें रखी जाती थीं। इलाकाई लोग इसकी जानकारी होने के बाद भी शिकायत नहीं कर पाते थे। दरअसल अवैध शराब बनाने वाले लोगों की दबंगई से लोग सहमे हुए थे। सपा सरकार में भी यहां कई बार छापामारी की गई थी, मगर कार्रवाई कुछ भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें