फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग ने गृहस्थी जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सबकुछ राख हो चुका था। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोग आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सुजानगढ़ निवासी जवाहरलाल के घर में बुधवार की शाम अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। आग की लपटे उठती देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।

फायरब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग में उसकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पसीने की कमाई पल भर में जलकर राख देख परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। फायरब्रिगेड के न आने से लोगों में गुस्सा दिखा। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए एकत्र कर रखा था सामान
कांधरपुर के सुजानगढ़ निवासी जवाहरलाल की बेटी की शादी 20 जून को होनी है। जिसके लिए परिवार के लोग पहले से ही तैयारी कर रहे थे। विवाह के लिए बहुत से सामान भी खरीदकर रखे हुए थे। जो आग में जलकर राख हो गए।

दलित बस्ती में आग, 18 घर जले
सांगीपुर के पूरब देऊम गांव में अज्ञात कारणाें से लगी आग से दलित बस्ती के डेढ़ दर्जन घर चलकर राख हो गए। अचानक लगी आग से ग्रामीणाें में हड़कंप मच गया। फायर ब्र्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जानकारी पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।

सांगीपुर के देऊम पूरब गांव की दलित बस्ती पूरे सुदामा में बुधवार को अपराह्न अज्ञात कारणाें बड़का देवी के घर में आग लग गई। हवा तेज होने के चलते देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। आग ने बड़का के साथ ही लालदेव, रामप्रकाश, बमभोला, कल्लू, छोटका, राधेश्याम, वंशीलाल, हरिहर, पप्पू, नन्हेलाल, निर्मला देवी, धर्मपाल, सीताराम, रामकिशोर, फूलकली, माताफेर, दयाराम, श्यामलाल के घरों को भी चपेट में ले लिया।

ऊंची-ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी गांव पहुंचे। आग की चपेट में आने से 18 घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें