प्रतापगढ़। गुरुवार की देर रात लीलापुर इलाके के मिश्रपुर गांव में द्वारचार के दोरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल सहबाला व नाई को देर रात डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दोनों की हालत खतरे में बताई जा रही है।
जेठवारा थाना के पूरे मोतीलाल का पुरवा निवासी पियूष की बारात मिश्रपुर लालगंज निवासी राघवेन्द्र नाथ तिवारी के घर गुरुवार को आई थी। बारात में द्वारपूजा के समय घराती की ओर से हर्ष फायरिंग होने लगी। इस बीच गोली दूल्हे के मामा के लड़के सचिन और नाई छोटेलाल को लग गई। इससे अफरातफरी का महौल बन गया। लोग इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाने की जुगत करने लगे। आनन-फानन में बारतियों ने दूल्हे की गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल लाया। यहां हालत गंभीर देख देर रात डॉक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
बताता जाता है कि इलाहाबाद में दोनों की हालत नाजुक है। लोगों की मानें तो हर्ष फायरिंग के बाद बाराती भाग निकले। घटना के बाद दूल्हे व उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शादी कराई। इलाकाई पुलिस ने बारात की वीडीओ क्लिीपिंग को अपने कब्जे में ले लिया। उसी के तहत हर्ष फायरिंग करने वालों पर पह शिकंजा कसेगी। रात भर पुलिस छापामारी की पर कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।