पट्टी इलाके में भाभी की बातों से क्षुब्ध होकर एक युवती ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बहन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रायपुर पट्टी निवासी निशा (22) पुत्री स्व. हबीबउल्ला अपनी भाभियों के साथ रहती है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। भाई कमाई करने के लिए गुजरात गए हैं। रविवार की सुबह निशा की भाभी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आसपुर देवसरा थाना के भरथी खुर्द निवासी मालती (22) पत्नी पवन कुमार ने भी जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।