फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू में किशोरी से गैंगरेप

Sun, 17 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक किशोरी से दो युवकों ने गैंगरेप किया। इससे पहले किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई गई। फिर उसे बदनाम करने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। शिकायत पर रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम एक किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। इसी बीच गांव के दो युवकों ने किसी अन्य युवक के साथ उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद किशोरी और युवक को रोक लिया। वीडियो क्लिप दिखाते हुए धमकी दी कि वे गांव में उनकी पोलपट्टी खोल देंगे। धमकी सुनकर किशोरी सहम गई। जबकि उसके साथ रहा युवक मौका पाकर भाग निकला। किशोरी के साथ दोनों युवकों ने दुराचार किया। बदनामी के डर से परिवार के लोगों को घटना की जानकारी नहीं दी।


रविवार सुबह खबर गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। बाद में किशोरी ने भी परिजनों को पूरी बात बता दी। उसकी बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गांव के प्रदीप कुमार उर्फ मोनू और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनकी तलाश में गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी संतोष को धर दबोचा। जबकि प्रदीप घर छोड़कर फरार था। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें