फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से घसीटकर छात्रा से गैंगरेप

Mon, 08 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज से अंकपत्र लेकर साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा को अरहर के खेत में घसीटकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की प्रताड़ना यहीं नहीं खत्म हुई, रिपोर्ट दर्ज करने के लिए छात्रा को प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर जनपद पुलिस ने खूब दौड़ाया। सोमवार शाम दोनाें जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ का कोहंडौर थाना और सुल्तानपुर का लंभुआ थाना दोनाें जिलों की सीमा की रखवाली करता है। मदाफरपुर बाजार के निकट एक गांव (सुल्तानपुर) की छात्रा संजयगांधी पीजी कालेज चौकिया (सुल्तानपुर) में बीए की छात्रा थी। वह साइकिल से कालेज जाती थी। 5 दिसंबर को वह अंकपत्र लेकर कालेज से लौट रही थी। अपरान्ह में गोथुआ (सुल्तानपुर) और सराय रजई (प्रतापगढ़) की सीमा पर बाइक सवार तीन युवकाें ने उसे रोक लिया। युवक उसे अरहर के एक खेत में घसीट ले गए और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो परिजन पहले सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र की शंभूगंज पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे लंभुआ थाने पहुंचे। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियाें ने घटनास्थल प्रतापगढ़ बताकर उन्हें वापस कर दिया।

तीन दिनों तक छात्रा, उसके परिजन कोहंडौर और लंभुआ का चक्कर लगाते रहे लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। सोमवार शाम सुल्तानपुर के एक नेता ने हस्तक्षेप किया तो दोनाें जिलाें की पुलिस हरकत में आई। एसओ लंभुआ पीके सिंह और एसओ कोहंडौर पीएन आजाद शाम को मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी वे घटनास्थल का थाना क्षेत्र तय नहीं कर सके और घटना की एफआईआर नहीं लिखी जा सकी।
विज्ञापन


मानसिंह गौड़, सीओ लंभुआ, सुल्तानपुर ने बताया कि छात्रा का घर और उसका कालेज दोनाें हमारे क्षेत्र में हैं लेकिन उसके साथ घटना प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाने क्षेत्र में हुई है। हमने घटनास्थल देख लिया है। उसकी एफआईआर कोहंडौर प्रतापगढ़ में ही लिखी जानी चाहिए।

वहीं, एसओ कोहंडौर प्रतापगढ़ पीएन अाजाद ने कहा कि ‘हमें तो घटना की जानकारी ही नहीं थी। छात्रा सुल्तानपुर की रहने वाली है और उसके साथ घटना भी उसी क्षेत्र में हुई है। पीड़िता पहले सुल्तानपुर ही गई थी लेकिन वहां के पुलिस वाले घटना हमारे क्षेत्र में धकेल रहे हैं।’
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें