फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करैला बाजार में चार दुकानों में चोरी

Thu, 06 Dec 2018 11:55 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 कोतवाली पट्टी के करैला बाजार में बुधवार रात चोरों ने चार दुकानों से साठ हजार नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सराफा की दो दुकानों से जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।  
विज्ञापन



पट्टी कोहड़ौर मार्ग पर स्थित करैला बाजार में बुधवार रात चोर भिवनी गांव निवासी जवाहर लाल सोनी की सराफा की दुकान से करीब चालीस हजार के जेवर ले गए। श्रीराम मिश्र निवासी बसौली के मेडिकल स्टोर से पंद्रह हजार नगदी व कुछ दवाइयां ले गए।


आगे कुछ दूरी पर भरत लाल सोनी निवासी करैला की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन केवल दो पायल ही दुकान में होने के कारण ज्यादा सामान हाथ नहीं लग सका। इसके बाद चोरों ने बसौली निवासी पूर्णमासी वर्मा की किराने की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इस बीच आसपास के लोगों के जग जाने से हो रहे शोरशराबे पर चोर भाग निकले। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने रिपेार्ट नहीं दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें