फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के किनारे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सई नदी के किनारे शीशम के पेड़ पर घर से गायब युवक का शव मिला। उसका पूरा शरीर काले तेल से पोता हुआ था। जिसे देखने के बाद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। पूरे लोहारन रामपुर कसिहा में ननिहाल में रहने वाला महेश विश्वकर्मा (21) पुत्र सालिगराम चार दिनों से घर गायब चल रहा था। शनिवार की रात नौ बजे गांव के लोगों ने सई नदी के किनारे शीशम के पेड़ पर एक शव लटकता देखा। जिसके शरीर पर काला तेल पोता हुआ था। शव पुराना होने के कारण दुर्गंध भी कर रहा था। लोगों ने उसकी पहचान महेश के रूप में की। उदयपुर एसओ संतोष दुबे ने बताया कि महेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें