फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक

Thu, 07 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दस साल बाद भी संतान न होने से परेशान पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पति का पत्नी से अक्सर संतान के लिए विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते गुरुवार को पत्नी से हुई तकरार के बाद आवेश में आकर पति ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीण शव बाहर निकाल सके।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के भवराम बोझी ग्राम पंचायत के उमापुर पौलहा के रहने वाले राजेंद्र कुमार (30) पुत्र रोंघई का गुरुवार को दिन में 10 बजे पत्नी रेखा देवी से विवाद हो गया। नाराज राजेंद्र घर से बाहर निकला और गांव के समीप स्थित कुएं में कूद गया। कुएं में पानी कम होने से उसका सिर ईंट से टकरा कर फट गया। इससे कुएं के अंदर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। ग्राम प्रधान दयाराम वर्मा की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद राजेंद्र के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव पकड़ कर पत्नी बिलखने लगी।


घटना की बावत ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र व रेखा की शादी के दस साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते थे। इस बावत एसआई आशुतोष तिवारी ने बताया कि युवक की मौत पारिवारिक कलह के चलते हुई है। ग्रामीण संतान न होने की वजह से अक्सर झगड़े की बात बता रहे हैं। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई मगर उसकी मनोदशा ठीक नहीं होने के चलते वह कुछ बता नहीं सकी। ग्राम प्रधान दयाराम वर्मा ने मृतक की पत्नी को शासकीय सहायता दिए जाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें