फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

Wed, 08 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
 रंजिश में एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के तेजई का पुरवा गांव निवासी हाथा पांडेय बगल के पुरमई गांव में देर रात तक घूमता रहता है। उसकी इस हरकत के विरोध में पुरमई गांव निवासी मदन सिंह (34) पुत्र हरनाम सिंह ने उसे कुछ दिन पहले डांटा था। सोमवार की देर रात मदन सिंह को हाथा पांडेय सहित तीन लोगों ने गांव से कुछ दूर पुलिया पर रोक लिया और उन्हें तमंचा सटाते हुए मारपीट की और धमकी दी थी। अकेले होने के कारण मदन सिंह ने उस समय कुछ नहीं कहा और न ही इसकी कहीं कोई शिकायत की।
विज्ञापन


मंगलवार को मदन सिंह लखपेड़ा बाजार आए थे। लौटते समय संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पड़ने वाली में शिवकुमार यादव से मिलने चले गए। इस दौरान उन्हें हाथा पांडेय मिल गया। उसे देखते ही उन्होंने उसे बाग में पड़ी लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस पर बाग में आम तोड़ रहे लोगों ने बीच बचाव करते हुए मदन सिंह को पकड़ लिया। इस बीच हाथा पांडेय ने तमंचे से मदन सिंह पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगी और वह गिरकर तड़पने लगे। उधर हाथा पांडेय अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए मदन को कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर सूचना पर एसओ महेशगंज, एसओ संग्रामगढ़, सीओ लालगंज आदि मौके पर पहुंच गए। लिखापढ़ी के बाद आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश भी दी गई। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें