फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली महिला को रंजिश में मारी गोली, गंभीर

Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
रात में शौच के लिए निकली महिला पर परिवार के ही कुछ लोगों ने गोली चला दी। गोली महिला के पैर में लगी। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कुंडा सीएचसी ले आई। हालत गंभीर देख चिकत्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर परिवार के ही चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी पुष्पा सरोज पत्नी संजय सरोज रात में दो बजे शौच के लिए उठी थी। इस दौरान उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने उस फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह चीखने लगी। उसकी चीख पर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर महिला ने अपने जेठ दरोगा सरोज, उसके दो बेटे राहुल और मुल्ले सहित नीलू सरोज के खिलाफ तहरीर देकर जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ को कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें