फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम ढाबे पर फायरिंग, जान बचाकर भागे लोग, मची भगदड़

Fri, 11 Jan 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
 आसपुर देवसरा इलाके के सोनपुरा में एक ढाबे पर सरेआम दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग लोग जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को गोली लगने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस के पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया। घटना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने के साथ खोखे लेकर थाने लौट आई।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा में ढाबे पर गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इससे जान बचाकर लोग ढाबे से भागने लगे। चर्चा रही कि गोली एक युवक को लग गई।
जिसे लेकर लोग जौनपुर की ओर भाग निकले। ढाबे पर फायरिंग की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष देवसरा भागकर मौके पर पहुंचे। मौके से खोखा बरामद करने के बाद पुलिस कई संभावित स्थानों पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला। एसओ ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। गोली लगने की चर्चा तो है, लेकिन किसे लगी है यह बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें