फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में तीन युवकों को मारी गोली

Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज के पूरे तिलकराम में गोली लगने से घायल विमलेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सोमवार रात दो अलग-अलग घटनाओं में रंजिश को लेकर तीन लोगों को गोली मार दी गई। लालगंज इलाके में बाइक सवार चार हमलावरों ने दो युवकों को गोली मारकर जख्मी कर दिया, वहीं आसपुर देवसरा में बाजार से घर लौट रहे युवक को गोली मार दी गई। तीनों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिलकराम माधवपुर निवासी विमलेश गुप्ता (20) पुत्र स्वामीनाथ की घर के करीब सड़क पर आटा चक्की है। सोमवार की शाम विमलेश अपने परिवार के रोहित (18) पुत्र शिव प्रसाद और कृष्ण कुमार (18) के साथ डीजल लाने बाजार गया था। डीजल लेकर तीनों रात लगभग सवा आठ बजे आटा चक्की पर लौटे। इसके बाद कृष्ण कुमार वहां से चला गया, जबकि विमलेश और रोहित आपस में बात कर रहे थे। तभी दो बाइक से आए चार हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले।

गोली लगने से घायल विमलेश और रोहित को नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से जानकारी लेने के बाद हमलावरों की खोजबीन करने लगी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने पुरानी रंजिश में दोनों को गोली मारी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियावा निवासी प्रदीप यादव (24) पुत्र रामआसरे यादव सोमवार की रात रामगंज बाजार से अपने घर बाइक से आ रहा था। उमरा नाले के पास चार बाइक सवार 8 हमलावरों ने उसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए प्रदीप बाइक छोड़कर भागा। इस दौरान उसे गोली लग गई।

बाइक पर पीछे बैठे उसके चाचा भाग निकले। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल को अमरगढ़ अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ देवसरा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सीओ पट्टी रवि सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हमला बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें