फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 13 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के धारूपुर की प्रधान के घर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अनहोनी की आशंका से सहम गए। फायरिंग करने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान के पति की छह माह पहले ही गोली गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉॅक  के धारूपुर गांव की प्रधान सकीना बानो के घर के सामने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। बाइक से उतरते ही तीनों गालियां देने के साथ प्रधान के घर को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे। गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो बाइक सवार युवक भाग निकले। लालगंज पुलिस छानबीन की। बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की गई लेकिन सुराग नहीं लग सका। घटना के दूसरे दिन प्रधान के पुत्र आजाद ने तीन अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने और गालीगलौज के आरोप में केस दर्ज कराया है। बता दें कि बीते वर्ष 18 अगस्त को प्रधानपति मो. शब्बीर की घर के समीप ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी गांव में सप्ताह भर पहले आटा चक्की संचालक की मां महरुननिशा की भी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें