नगर कोतवाली के भदरी हाउस इलाके में स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
सिटी निवासी मकसूद अहमद ने भदरी हाउस इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान खोल रखी है।
रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात में उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान से धुआं उठ रहा है। वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि दुकान में आग लगी है। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दुकान में लगी भयंकर आग पर काबू पाने में फायरब्रिगेड की टीम को एक घंटे का समय लग गया। तब तक दुकान में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो चुके थे। उसने 50 लाख की क्षति की बात बताई है।