फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लिए व्यापारी ने बेटे के दोस्तों पर ढाया कहर

Mon, 10 Dec 2018 11:56 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर से गायब 6 लाख रुपये के लिए व्यापारी व उसके परिवार के लोगों ने मिलकर बेटे के दोस्तों पर कहर ढाया। किशोर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के स्कूल वार्ड निवासी नूरुल हसन का आरोप है कि उसके बेटे ताहिर व उसके दोस्त विष्णु को दो दिन पहले सदर बाजार निवासी हारिस कार से कई लोगों के साथ उठा ले गए। सदर बाजार स्थित घर में बंदकर पीटा और उसके नाखून उखाड़ लिए। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस खोजबीन करने लगी तो दोनों को कोतवाली के पास छोड़कर भाग निकले। रविवार को ताहिर की हालत बिगड़ गई।


उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नूरुल हसन की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी मुमताज, हारिस, अनस, गुड्डू उर्फ जुनैद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि व्यापारी मुमताज के घर से 6 लाख रुपये गायब हो गए थे। उसके बेटे ने रुपये दोस्तों को देने की बात बताई थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें