फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पर हमले से भडक़े कर्मचारी

Thu, 24 May 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका ब्लाक के दौलतपुर गांव में तालाब की जांच करने गए बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले पर ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने आक्रोश जताया है। पदाधिकारियों ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम, सीडीओ व एसपी को सौंपा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील प्रभाकर व मंत्री धु्रव कुमार जायसवाल ने कहा कि मारपीट व गालीगलौज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल सीज किए जाए। वृद्धा पेंशन ले रही पूर्व ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाए, सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने सहित छह सूत्रीय मांगों पर जोर दिया। इस अवसर पर संयुक्त मंत्री विजय तिवारी, हरीशचंद्र पांडेय, विकास कुमार उमरवैश्य, चंद्रमणि पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सरोज, उमेश कुमार सरोज, शांति प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।  

मांगों लेकर गरजे बैंक कर्मी  
प्रतापगढ़। मांगों को लेकर यूएफबीयू के बैनर तले पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के सामने जिलामंत्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौते, वेतन में पर्याप्त वृद्धि एवं अन्य सेवा शर्तों में सुधार सहित तीन मांगों पर जोर दिया। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडेय, अनिल कुमार, सौरभ, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अवधी वर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, अर्जुन कुमार , देवेंद्र मौर्य, हर्षिता पांडेय, प्रतिज्ञा त्रिपाठी, नवीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंगा दशहरा के महात्म्य पर डाला प्रकाश  
प्रतापगढ़। सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वैदिकमंत्रों के बीच पूजन-अर्चन के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ हुआ। इस दौरान 121 दीपमालिका प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान  उन्हेांने गंगा दशहरा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देवीभागवत के अनुसार पूर्व काल में पराशक्ति 5 भागों में विभक्त हुई। उन्होंने पराशक्ति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डा. निशाकांत ओझा, नारायणी रामानुज दासी, सुधाकर जी महाराज, डा. गौरव त्रिपाठी, डा. अवंतिका पांडेय, रवि शंकर मिश्रा, सुरेद्र पांडेय, गिरीश, प्रदीप शुक्ला, राकेश सिंह, उमाशंकर मिश्र, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें