क्षेत्र के आनापुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर-बाइक में हुई भिड़ंत में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी घायल मौके पर घंटों तड़पता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया।
आसपुर देवसरा के गोविंदपुर गांव निवासी राजन सिंह (40) पशु चिकित्साधिकारी थे। गुरुवार को वह पट्टी के करैला बाजार निवासी अपने साथी राजनाथ सिंह (35) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। घर जाते समय आनापुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं एंबुलेंस के न पहुंचने घायल युवक घंटों तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस के पहुंचने पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।