फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर किया दुराचार

Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। शौच से लौट रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। उसे घर ले जाकर मुंह दबाकर दुराचार किया। चुंगल से छूटने पर किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घर में घुसे तो युवक पीछे के रास्ते से भाग निकला। सुबह पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे अगवाकर अपने घर ले गया। मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। उसके चुंगल से छूटने पर किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग युवक के घर पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो युवक पीछे के रास्ते से भाग निकला। इस दौरान भारी संख्या में गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सुबह पीड़िता के पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी। इस बारे में संग्रामगढ़ पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें