फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Fri, 07 Sep 2018 12:19 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरापुर। कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। देरशाम पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। शव निकालने के बाद ग्रामीणों ने घटना कीजानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली शुकलान की रहने वाली नन्हका देवी (68) अपने घर में अकेली रहती थी। बेटी उमा और आशा अपनी ससुराल में रहती है।
विज्ञापन


गुरूवार की दोपहर नन्हका कुछ सामान लेने के लिए पीछे की ओर कच्चे मकान की ओर गई थी, जहां बरसात के चलते कच्चा मकान गिर गया। उसके मलबे में वह दब गई। देरशाम तक जब वह नजर नहीं आई तो आसपास के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। घर के भीतर घुसे तो दंग रहे गए। लोगों ने मलबा हटाया। उसके नीचे नन्हका दबी पड़ी थी। यह देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस व उसकी बेटियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें