फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 20 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता के एटीएम कार्ड से तीस हजार रुपये उड़ाने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। उनके पास से पुलिस को तीस हजार रुपये भी मिल गए। अधिवक्ता ने भी दोनों शातिर लुटेरों को पहचान लिया। नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह को गत दिनों केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान दो बदमाशों ने अवरोध पैदा कर उनके एटीएम से तीस हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव बदमाशों की धरपकड़ के लिए भागदौड़ प्रारंभ कर दी। इस बीच एसपी ने एटीएम लुटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया। शनिवार की रात क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र से दो युवकों उठा लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने अपने जुर्म का इकरार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए मनोज यादव निवासी सगरासुंदरपुर और अभिषेक के पास से अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह के लूटे गए तीस हजार रुपये बरामद हुए हैं। शातिर लुटेरों की निशानदेही पर उनके साथियों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने तिलौरी, कुटिलिया समेत कई गांवों में छापेमारी की लेकिन एक भी लुटेरा नहीं मिला। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि एटीएम लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें