मानधाता थाना क्षेत्र के खुशखुशवापुर गांव की एक महिला को झांसा देकर पड़ोसी ने अपने साथियों संग कमरे में बंदकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत गुरुवार को एसपी से की है। उसका कहना है कि वह विधवा है। उसकी बेटी 9 वर्ष पहले गायब हो गई थी। जिसकी बरामदगी नहीं हो पाई है। वह मुकदमे की पैरवी के लिए लगातार कचहरी आती थी। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने बेटी को बरामद करने का आश्वासन दिया। बेटी को पाने की खुशी में महिला कचहरी के समीप उसके बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान पड़ोसी ने उसे अकेला पाकर कमरा बंद कर लिया। उसके बाद साथियों संग बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ जांच की मांग की है।