जौनपुर एसओजी की टीम ने छापेमारी कर कई संदिग्ध लोगों को उठा ले गई। कार्रवाई के दौरान कांशीराम कालोनी में लावारिस हालत में कार व बाइक मिली। जिसे कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जौनपुर एसओजी की टीम ने शनिवार की रात जिले में जोरदार दबिश दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में भी छापेमारी की गई। रानीगंज, पट्टी के साथ ही शहर से तीन लोगों को जौनपुर एसओजी ने उठा लिया।
रात में ही कांशीराम कालोनी में जौनपुर एसओजी ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक कार रोकने के बजाय लेकर भागा। जिसके पीछे पुलिस टीम लग गई। पुलिस को पीछा करता देख वह कार छोड़कर भाग निकला। इस बीच एक बाइक भी लावारिस मिली। कालोनी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो रात भर संदिग्ध लोगों की तलाश में दबिश देने के बाद रविवार भोर में जौनपुर एसओजी संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर चली गई।