फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के विरोध में पैदल मार्च, नारेबाजी

Sun, 24 Jan 2016 11:38 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा सेल्समैन सतेंद्र हत्याकांड में पंजाबी समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए जेल भेजे जाने का रविवार को समाज के लोगों ने विरोध किया। यह लोग गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तजवंत कालरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। वहां इन लोगों ने नारेबाजी भी की। इन लोगों का कहना था कि समाज के एक व्यक्ति को हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस अधीक्षक से इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पंजाबी समाज के लोग पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचे तो पहले तो इन लोगों ने एसपी से आवास से बाहर आकर उनकी बात सुनने की मांग की। बाद में एसपी ने इन लोगों के प्रतिनिधिमंडल को आवास के अंदर बुलाया। इससे पूर्व इन लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली हाथरस गेट से जुलूस के रूप में पुलिस अधीक्षक आवास तक पैदल मार्च किया। एसपी की अनुमति के बाद तजवंत कालरा एवं आशीष शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला।
इन लोगों ने एसपी के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति की इस मामले में नामजदगी बिल्कुल झूठी है। एसपी ने एक अलग से जांच  दल का गठन कर घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें