प्रधानी की रंजिश में पूर्व प्रधान पुत्र से मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को डंडा पटकर कर भगाया। उधर अन्य जगहों भी मारपीट की घटना घटी। इसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के लरू गांव में प्रधान रामसुख के बेटे से पट्टे की रंजिश में कुछ लोगों ने मारपीट कर ली। सूचना पर दोनों पक्षों से दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए। जमकर हुई मारपीट में कई लोग चोटहिल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को डंडा फटकार कर भगाया। उधर कोतवाली के कालूराम का पुरवा गांव में भी मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। इसी तरह से मौली में भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें भी चार लोग घायल हो गए।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसमें हुई मारपीट में इरशाद को चोटें आईँ। इरशाद ने तीन लोगों पर एनसीआर दर्ज कराई है।