फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के श्राद्ध से पहले युवक ने लगाई फांसी

Thu, 29 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में चाचा के श्राद्ध से एक दिन पहले भतीजे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर गांव के तामम लोग पहुंच गए। फंदे पर शव लटकता देख एक महिला का हार्ट फेल हो गया और उसकी सांसें थम गईं। इससे दोनों घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मधुपुर गांव निवासी जय सिंह यादव (25) पुत्र रामआसरे यादव के चाचा कंधई यादव की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। गुरुवार को श्राद्ध का कार्यक्रम था। बुधवार की रात में ही जयसिंह यादव ने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों ने पेड़ से लटकता जय सिंह का शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

पड़ोस की महिला यशोदा हरिजन (35) पत्नी श्रीराम हरिजन भी शव देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। फंदे से लटकते जय सिंह का शव देख उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह अपने घर गई और परिजनों से मांगकर पानी पिया। थोड़ी ही देर में महिला की हालत नाजुक हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी भी मौत हो गई। दो लोगों की मौत पर दोनों घरों में  रोना पीटना मच गया। बगैर पुलिस को जानकारी दिए दोनों परिवार के लोगाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एक साथ दो अर्थी देख पड़ोस गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें