फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, दो लोग घायल

Wed, 21 Oct 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। हाइवे पर बुधवार की रात में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। कुशीनगर के समीप जेटी तिराहे पर एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और गोपालगढ़ गांव के सामने अनियंत्रित होने से ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बाइक सवार और ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के ग्राम साढ़ी बुजुर्ग निवासी असीम अंसारी अनिरूद्धवा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक नर्तकी को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच हाइवे के जेटी तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे असीम और नर्तकी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने असीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि नर्तकी का इलाज चल रहा है। दूसरी घटना बृहस्पतिवार की भोर में हुई। इटावा से सरसों का तेल लोडकर एक ट्रक सीतामढ़ी जा रहा था।
विज्ञापन

गोपालगढ़ के सामने अनियंत्रित होने के कारण पलट गया और चालक और हेल्पर दब गए। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। ट्रक चालक हरि तिवारी और हेल्पर राहुल कुमार औरैया के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हरि को मृत घोषित कर दिया, राहुल का इलाज चल रहा है। एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल का कहना है कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें