फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

Tue, 22 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे के छत के रास्ते रिटायर्ड शिक्षक के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के गहने समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चार कमरे का ताला तोड़ डाला। आलमारी का लॉकर तोड़ते समय महिला की नींद खुली तो उसने अपने देवर को फोन मिलाया। देवर ने उठकर उन्हें ललकारा तो वह सामान सहित भाग निकले।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी श्रीपति लाल श्रीवास्तव मानिकपुर इंटरकालेज में शिक्षक थे। उनका बड़ा बेटा मनोज एयरफोर्स में, दूसरा अजय अधिवक्ता व तीसरा प्रदीप लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में महिलाओं के सिवा कोई रहता नहीं है। सोमवार शाम को छोटा बेटा प्रदीप घर आया था। रात में चोर पड़ोसी की छत से उसके छत पर आए और फिर घर में घुस गए। इस दौरान चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े और आलमारी, बक्सा आदि के भी ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

 इसके साथ ही 80 हजार रुपये की नकदी भी उठा ले गए। चौथे कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोर आलमारी का लॉकर तोड़ रहे थे। तभी घर में सो रही प्रदीप की भाभी ज्योति की नींद टूट गई। उसने अपने देवर को फोन किया। प्रदीप जब कमरे से बाहर निकला तो चोर घर से निकल रहे थे। उसने ललकारा तो वे भाग निकले। रात में ही इसकी जानकारी पुलिस समेत इलाहाबाद में रह रहे अन्य परिजनों को दी गई। इस पर रात में ही सारे लोग घर पहुंच गए। सुबह मानिकपुर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें