फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर जलाने का आरोप

Tue, 22 Sep 2015 11:53 PM IST
निघासन-ढखेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढखेरवा चौकी क्षेत्र के गांव लखाही में आग लगने से एक घर जलकर राख  हो गया। आग से घर में रखी 10 हजार की नकदी संग हजारों का सामान जलकर  स्वाहा हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने रंजिशन घर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर  देने चौकी गया। आरोप है कि दबंग उसका पीछा करते हुए चौकी तक आए।  पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव लखाही निवासी सगीर  अहमद ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल  रही है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उसने उसके घर में आग लगा दी। आग लगाते  हुए उसने देख लिया। आरोप है कि जब सगीर अहमद शिकायत करने के लिए ढखेरवा  चौकी जा रहा था तो दबंग उसकी पिटाई करने के लिए उसे चौकी तक दौड़ाते  हुए लेकर गए थे। उधर कुछ ग्रामीणों ने सार्ट सर्किट से घर जलने की बात कही  है। चौकी इंचार्ज धमेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही जांच के  बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चौकी तक दौड़ाने वाली बात गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें