फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में कारोबारी पर जानलेवा हमला

Mon, 07 Sep 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली के एक कारोबारी पर सोमवार को पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल कारोबारी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के महुली निवासी रवि उमरवैश्य उर्फ लल्ला (22) पुत्र रामचंद्र घर के करीब ही टेंट का कारोबार करता है। रविवार की शाम उसके नौकर से पड़ोसी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी ने नौकर को लात-घूंसों से जमकर पीटा। तभी लल्ला पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान हमलावर को दो थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि इससे खार खाया पड़ोसी अपने साथियों के साथ मौके की तलाश में था। सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के करीब ही पड़ोसी ने साथियों संग लल्ला पर हमला बोल दिया। उसे दौड़ाकर पीटा और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। देर शाम तक घायल कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। चौकी प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें