रानीगंज तहसील के गौरा ब्लाक में सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत अधिकारी व लिपिक के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कागजात भी फाड़े गए। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने सेक्रेटरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोमवार की सुबह ग्राम विकास अधिकारी रंजीत ङ्क्षसह गौरा ब्लाक पहुंच गया। यहां वह एक कागजात को लेकर लिपिक से भिड़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि ग्राम विकास अधिकारी व लिपिक के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान आलमारी में रखे कागजात को भी सेक्रटरी ने फाड़ दिया। मारपीट होने की खबर लगते ही बीडीओ निरंकार मिश्र ने बीचबचाव करके फतनपुर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने लिपिक भोलापाल को पिटाई की और आलमारी में रखे कागजात को फाड़ दिया।